सदर विधायक पंकज गुप्ता की अगुवाई में लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
-
By
Admin
Published - 29 August 2026 23 views
उन्नाव
सदर विधान सभा के ग्राम राजेपुर के
ग्राम प्रधान राजू अवस्थी के
कार्यालय में
सदर विधायक ने फीता काट किया कैंप का शुभारंभ
शिविर में पहुंचे 165 मरीजों ने लिया चिकित्सकीय परामर्श
जिले की सदर विधान सभा अंतर्गत विकास खंड सिंकदर पुर सरोसी के ग्राम राजेपुर में वेदांता हेल्थकेयर क्लीनिक द्वारा लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
राजेपुर ग्राम में विधायक पंकज गुप्ता के नेतृत्व वेदांता हेल्थकेयर क्लीनिक द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैंप का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत विधायक पंकज गुप्ता द्वारा फीता काट कर की गई। जिसमें पुरूषों और महिलाओं को मिलाकर 165 मरीजों ने चिकित्सा परामर्श प्राप्त किया। कैंप का उदघाटन जिले के सदर विधायक पंकज गुप्ता ने फीता काट कर करने के बाद अपना खुद का हेल्थ चेकअप कराया
और मौके पर मौजूद लोगों से भी स्वास्थ के प्रति सजग और सतर्क रहने की बात कही उन्होंने कहा कि
इस स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से क्षेत्रवासियों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। क्षेत्रवासियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं जनसेवा के उद्देश्य से प्रारंभ किए गए इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने हेतु सभी क्षेत्रवासियों से विधायक ने अपील की।
इस दौरान बदलते मौसम के चलते सर्दी जुखाम बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। जिन्हें दैनिक आहार और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। इस दौरान डाक्टर शरद कुमार, डाक्टर अमित कुमार, डाक्टर पूजा,फार्मासिस्ट प्रियांशु बाजपेई फार्मासिस्ट भारती सिंह, और क्लीनिक के प्रबंधक मयंक बाजपेई वरिष्ठ पत्रकार प्राचीन्द्र मिश्रा ग्राम प्रधान राजू अवस्थी, राम चंद्र अवस्थी, सहित अन्य उपस्थित रहें।
कैंप में आये मरीजों ने विधायक की इस पहल की सराहना की।
सम्बंधित खबरें
-
उन्नावसदर विधान सभा के ग्राम राजेपुर केग्राम प्रधान राजू अवस्थी केकार्यालय मेंसदर विधायक ने फीता काट
-
उन्नावउन्नाव बार के नव निर्वाचित अध्यक्ष रतीन्द्र प्रताप सिंह ने अपने आवास पर वार्ता के दौरान अपने स
-
उन्नाव अखिल भारतीय लोधी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष,उच्च न्यायालय के अधिवक्ता पूर्व में पुरवा विधा
-
उन्नाव जिले के जनप्रिय सदर विधायक पंकज गुप्ता के जन्म दिन से एक दिन पहले आज शहर के पार्क व्यू प
-
UPCA के पदाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस उन्नाव। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़ी
-
ब्रेकिंग उन्नावजिला अधिकारी ने उसे ही कर दिया जांच अधिकारी नियुक्तकैसे मिलेगा पीड़ित को इंसाफजि