3 सितंबर को निकलेगी भव्य श्रीकृष्ण शोभायात्रा
-
By
Admin
Published - 01 September 2026 15 views
उन्नाव
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी निकलेगी यात्रा
लड्डू गोपाल की पालकी के साथ 51 झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र, हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना
उन्नाव। सोलह कलाओं से परिपूर्ण योगी राज भगवान श्री कृष्ण के प्राकट्य दिवस के शुभ अवसर पर एक दिन पूर्व श्री कृष्ण शोभा यात्रा समिति के तत्वावधान में 3 सितंबर 2026, गुरुवार को विशाल श्रीकृष्ण शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा दोपहर 11 बजे आवास विकास उन्नाव स्थित पटेल पार्क से प्रारंभ होकर एबी नगर उन्नाव-शुक्लागंज टेंपो स्टैंड के समीप स्थित दिनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी।
शोभायात्रा में सबसे आगे लड्डू गोपाल की भव्य पालकी चलेगी। इसके पीछे विभिन्न देवी-देवताओं की 51 आकर्षक झांकियां बैंड-बाजे के साथ शामिल होंगी। यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, पूरे यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं प्रसाद की व्यवस्था भी की जाएगी। शोभायात्रा में करीब 1,000 बाइक सवार, लगभग 150 चार पहिया वाहन और करीब 5,000 पैदल श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। पुरुषों और महिलाओं समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के इस धार्मिक आयोजन में सहभागिता करेंगे।
श्रीकृष्ण शोभायात्रा को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भव्य झांकियों, पालकी, बैंड-बाजे और श्रद्धालुओं की भारी मौजूदगी के चलते शोभायात्रा नगर में आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहने की उम्मीद है।
यात्रा के प्रमुख संयोजक मंडल के चौधरी खजान सिंह महा विद्यालय के प्रबन्धक मुकेश यादव कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े राम बोध शुक्ला, समाजसेवी अनिल सिंह और समाजसेवी सुशील यादव बउवा ने बताया कि इस बार की यात्रा भव्य और आकर्षक होगी
सम्बंधित खबरें
-
उन्नाव हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी निकलेगी यात्रालड्डू गोपाल की पालकी के साथ 51 झांकियां रहेंगी आ
-
उन्नावसदर विधान सभा के ग्राम राजेपुर केग्राम प्रधान राजू अवस्थी केकार्यालय मेंसदर विधायक ने फीता काट
-
उन्नावउन्नाव बार के नव निर्वाचित अध्यक्ष रतीन्द्र प्रताप सिंह ने अपने आवास पर वार्ता के दौरान अपने स
-
उन्नाव अखिल भारतीय लोधी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष,उच्च न्यायालय के अधिवक्ता पूर्व में पुरवा विधा
-
उन्नाव जिले के जनप्रिय सदर विधायक पंकज गुप्ता के जन्म दिन से एक दिन पहले आज शहर के पार्क व्यू प
-
UPCA के पदाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस उन्नाव। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़ी