पत्रकार महाकुंभ 2026 में उठीं पत्रकार हितों की मांगें, उपमुख्यमंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन
-
By
Admin
Published - 24 May 2026 96 views
हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) द्वारा “पत्रकार महाकुंभ 2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए पत्रकारों ने भाग लिया और पत्रकारिता से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। आयोजन में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मुख्य अतिथि तथा राज्य परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान समिति की ओर से पत्रकारों से संबंधित कई महत्वपूर्ण मांगें सरकार के समक्ष रखी गईं, जिनमें मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए निशुल्क एवं अनलिमिटेड बस यात्रा सुविधा, पत्रकारों एवं उनके परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं, वरिष्ठ पत्रकारों के लिए पेंशन व्यवस्था तथा पत्रकारों को संवैधानिक दर्जा देने जैसी मांगें प्रमुख रहीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पत्रकारों की भूमिका को लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उनकी मांगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। वहीं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने पत्रकारों के लिए परिवहन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करने की बात कही। कार्यक्रम में दैनिक उन्नाव टाइम्स की ओर से बच्चन पाण्डेय, शिवांश शुक्ला, शाश्वत शुक्ला और विनोद कुमार शुक्ला ने सहभागिता की। वरिष्ठ पत्रकार बच्चन लाल पाण्डेय ने मंच से पत्रकारों को उचित संवैधानिक अधिकार और सुरक्षा प्रदान करने की मांग उठाई। आयोजन में पूर्व सांसद शीशराम सिंह रवि ने भी पत्रकारों के हितों का समर्थन करते हुए उनके योगदान की सराहना की। अंत में समिति की ओर से अतिथियों और सहभागी पत्रकारों को सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में केके सिंह, प्रभात त्रिपाठी, लखन लाल मिश्रा सहित समिति के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सम्बंधित खबरें
-
उन्नावउन्नाव बार के नव निर्वाचित अध्यक्ष रतीन्द्र प्रताप सिंह ने अपने आवास पर वार्ता के दौरान अपने स
-
उन्नाव अखिल भारतीय लोधी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष,उच्च न्यायालय के अधिवक्ता पूर्व में पुरवा विधा
-
उन्नाव जिले के जनप्रिय सदर विधायक पंकज गुप्ता के जन्म दिन से एक दिन पहले आज शहर के पार्क व्यू प
-
UPCA के पदाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस उन्नाव। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़ी
-
ब्रेकिंग उन्नावजिला अधिकारी ने उसे ही कर दिया जांच अधिकारी नियुक्तकैसे मिलेगा पीड़ित को इंसाफजि