जिसके खिलाफ समाधान दिवस में पीड़ित ने शिकायत की
-
By
Admin
Published - 08 June 2026 9 views
ब्रेकिंग
उन्नाव
जिला अधिकारी ने उसे ही कर दिया जांच अधिकारी नियुक्त
कैसे मिलेगा पीड़ित को इंसाफ
जिले के सदर विधायक पंकज आज करेंगे मामले को लेकर जिला अधिकारी से वार्ता
कटरी पीपरखेडा और मझरा पीपरखेडा गंगाघाट उन्नाव में योगी सरकार की नीतियों के विरुद्ध सर्वे विभाग उन्नाव द्वारा किये जा रहे उत्पीडन के खिलाफ सैकड़ो गरीब जनता की बुलंद आवाज़ बनेगे उन्नाव के श्रवण कुमार पंकज गुप्ता विधायक |
पीड़ित अधिवक्ता पंकज सिंह विगत दिवस पोनी रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया
कि ग्राम कटरी पीपरखेडा और मझरा पीपरखेडा एहतमाली में सहायक अभिलेख अधिकारी प्रशांत नायक द्वारा गरीब भूमि मालिको के विरुद्ध बिना किसी बेदखली की न्यायिक सुनवाई व कार्यवाही किये अवैध और अनियमित रूप से ध्वस्तीकरण की कार्यवाहियां पूर्व में की जा चुकी है और वर्तमान में की जा रही है। वही धनबल से संपन्न लोगो के राजधानी मार्ग पर किये गये निर्माण जैसे सूर्या गैलेक्सी होटल मरहला चौराहा और नजदीकी प्लाटिंग, जो कुछ साल पहले सरकारी नाप में अधिकांश रूप से गाँव सभा में थी और वर्तमान अधिकारी प्रशांत नायक की सरकारी नाप में वही जमीन अचानक प्राइवेट लैंड हो गयी है । जब सरकारी नक्शा एक तो परिणाम दो कैसे हो गये ?
बताया कि प्रशांत नायक द्वारा अपनी प्रमुख संस्था राजस्व परिषद् को भेजे पत्र में यह स्वीकार किया गया है कि मझरा पीपरखेडा एहतमाली का नक्शा पूर्णतया गलत व बहुत छोटा है तथा ग्राम नेतुआ, सरैय्या, फत्तेपुर और कटरी पीपरखेडा से सीमाविवाद है। यह लिखित स्वीकरोक्ति के बाद भी प्रशांत नायक द्वारा उसी गलत नक्शा से धनबल संपन्न लोगो जैसे गेस्ट हाउस मालिको को लाभ पहुचाने और गरीबो के मकान ध्वस्त करने का कार्य कैसे किया गया ?
पीड़ित अधिवक्ता ने यह भी बताया कि इसी प्रकार ग्राम कटरी पीपरखेडा में भी राजस्व परिषद् और मान० उच्च न्यायालय द्वारा पुराने सही अभिलेख व नक्शा के अनुसार कार्यवाही करने का आदेश दिया गया है लेकिन प्रशांत नायक द्वारा अकूत अवैध धन कमाने के लालसा में राजस्व परिषद् और मान० उच्च न्यायालय के आदेशो की धज्जियां उड़ाकर गलत नक्शा के आधार पर गरीब किसानो और जनता को नोटिस काटने या अमीरों को सरकारी जमीनों पर कब्ज़ा दिलाने कार्यवाहियां की जा रही है।
श्री सिंह के अनुसार उनके द्वारा सभी मज़बूत साक्ष्य लगाकर इस विषय में एक प्रार्थनापत्र जिलाधिकारी घनश्याम मीना जी को तहसील दिवस कार्यक्रम में दिया गया है लेकिन उस पर उन्हें न्याय और निष्पक्ष जांच की बिलकुल आस नहीं है क्योंकि जांच किसी ईमानदार निष्पक्ष उच्च अधिकारी से नहीं बल्कि घूम-फिर के आरोपी सहायक अभिलेख अधिकारी उन्नाव प्रशांत नायक से ही हमेशा की तरह कराई जायेगी ।
इसलिए विगत दिवस हम सब ग्रामवासी अपने क्षेत्र के ईमानदार और जुझारू विधायक पंकज गुप्ता से मिले और उन्हें सर्वे विभाग उन्नाव द्वारा पैदा की गयी इसी भ्रस्ट्राचार से जुडी समस्या से अवगत कराते हुये प्रार्थनापत्र और साक्ष्य उपलब्ध कराये |
सदर विधायक पंकज गुप्ता जी ने आश्वासन दिया है कि वो जिलाधिकारी महोदय से मिलकर गलत नक़्शे और अभिलेख के आधार पर सहायक अभिलेख अधिकारी उन्नाव प्रशांत नायक द्वारा की गयी एक-एक अवैध कार्यवाहियों की उच्च स्तरीय जांच कराएँगे और पीड़ित जनता को न्याय और निष्पक्ष जांच से कतई वंचित नहीं होने देंगे |
सम्बंधित खबरें
-
ब्रेकिंग उन्नावजिला अधिकारी ने उसे ही कर दिया जांच अधिकारी नियुक्तकैसे मिलेगा पीड़ित को इंसाफजि
-
लखनऊ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की संस्कृति बोध परियोजना के क्षेत्रीय अभियान प्रमुख विद्या भारती
-
ब्रेकिंगलखनऊ हनुमान जी की उपासना का विशेष संयोग59 दिनों का इस वर्ष का ज्येष्ठ माहपुरुषोत्तम माह
-
कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के निर्देश पर डीसीपी वेस्ट एवं एसीपी कल्याणपुर के नेतृत्व में थ
-
- मुख्य अतिथि आई ए एस शौर्य अरोड़ा हुए बच्चों से कनेक्ट उन्नाव। जनपद के निराला ऑडिटोरियम में ली