उत्तर प्रदेश क्रिकेट डेवलपमेंट कमिटी के चेयरमैन अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने किया खंडन
-
By
Admin
Published - 16 June 2026 682 views
UPCA के पदाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
उन्नाव। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़ी खबर के बाद
उत्तर प्रदेश क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी के चेयरमैन अरविंद कमल ने अपने आवास पर वार्ता के दौरान बताया कि उन्नाव की जमीन खरीदने या उस पर किसी प्रकार के निर्माण कार्य के हेतु विशेष रूप से भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड से कोई धनराशि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को प्राप्त नहीं हुई है। यहां पर यह बताना आवश्यक है कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को प्रदेश में क्रिकेट गतिविधियों को संचालित करने व क्रिकेट के विकास हेतु भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से ही धनराशि प्राप्त होती है और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की आय का स्रोत भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ही है उन्नाव की जमीन पर कोई भी निर्माण उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने नहीं कराया है जो भी निर्माण दिखाई देता है! वह जमीन विक्रेता ने कराया था और वह उसी दशा में है मैदान समतलीकरण अथवा पिच निर्माण का कार्य अभी नहीं कराया गया है! उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की उन्नाव की जमीन जैसी खरीदी गई थी लगभग उसी दशा में है
अतएव समाचार पत्र व सोशल मीडिया में छपी सारी बातें भ्रामक व बेबुनियाद है! अभी उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन वाराणसी में एक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाने में व्यस्त हैं तत्पश्चात उन्नाव की जमीन पर एक क्रिकेट अकादमी बनाने की योजना है।
वार्ता के दौरान पी के मिश्रा भी मौजूद रहे
सम्बंधित खबरें
-
उन्नाव हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी निकलेगी यात्रालड्डू गोपाल की पालकी के साथ 51 झांकियां रहेंगी आ
-
उन्नावसदर विधान सभा के ग्राम राजेपुर केग्राम प्रधान राजू अवस्थी केकार्यालय मेंसदर विधायक ने फीता काट
-
उन्नावउन्नाव बार के नव निर्वाचित अध्यक्ष रतीन्द्र प्रताप सिंह ने अपने आवास पर वार्ता के दौरान अपने स
-
उन्नाव अखिल भारतीय लोधी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष,उच्च न्यायालय के अधिवक्ता पूर्व में पुरवा विधा
-
उन्नाव जिले के जनप्रिय सदर विधायक पंकज गुप्ता के जन्म दिन से एक दिन पहले आज शहर के पार्क व्यू प
-
UPCA के पदाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस उन्नाव। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़ी