जेन - कनेक्ट फेस्टा का हुआ रंगारंग कार्यक्रम
-
By
Admin
Published - 30 March 2026 727 views
- मुख्य अतिथि आई ए एस शौर्य अरोड़ा हुए बच्चों से कनेक्ट
उन्नाव। जनपद के निराला ऑडिटोरियम में लीलावती कॉन्वेंट विद्यालय का जेन - कनेक्ट फेस्टा कार्यक्रम मनाया गया।
जिसमें बच्चों के अभिभावकों को इस कार्यक्रम में जोड़ा गया, नन्हे मुन्ने बच्चों के अभिभावक ने मंच पर आकर अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इसी कड़ी में लीलावती कॉन्वेंट विद्यालय के बच्चों ने नवदुर्गा बनकर महिषासुर का वध किया , साथ ही भारत के अलग-अलग राज्यों के गीत संगीत इसी परिधान में करवाए गए।
छोटे क्लास के बच्चों ने मंच पर फैंसी ड्रेस में भाग लिया जिसमें कोई जज ,कोई नेता,तो कोई वकील बन कर आया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आई ए एस शौर्य अरोड़ा एवं डी एस एन महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। संचालक महेंद्र कुमार तिवारी एवं अंजू तिवारी ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया, विद्यालय की प्रधानाचार्य ने विद्यालय के टॉपर बच्चों को सम्मानित किया , सभी बच्चों को मोमेंटो वितरित किए।
कार्यक्रम में जज की भूमिका में डॉ रूद्राणी सिंह, अंजू कटियार, शबनम और नीलम बाजपेई रही। इसके द्वारा अभिभावकों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार की घोषणा की गई ।
कार्यक्रम का समापन सभी बच्चों को पुरस्कृत कर मोमेंटो व मेडल प्रदान किए गए । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद लक्ष्मी, प्राची मिश्रा, प्रिया , प्रतीक्षा, मिताली, गीता, स्नेहा, प्राची पांडे, मीता, सौम्या, शगुफ्ता इकबाल, आकांक्षा, समीक्षा, नेहा, शगुफ्ता हाशमी, एकता एवं रामेंद्र शामिल रहे ।
सम्बंधित खबरें
-
कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के निर्देश पर डीसीपी वेस्ट एवं एसीपी कल्याणपुर के नेतृत्व में थ
-
- मुख्य अतिथि आई ए एस शौर्य अरोड़ा हुए बच्चों से कनेक्ट उन्नाव। जनपद के निराला ऑडिटोरियम में ली
-
भव्य झांकियों संग निकलेगी यात्रा, राधा-कृष्ण मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा भीउन्नाव - 15वीं साईं शोभा यात्र