स्वर्ग की शोभा को मात कर देने वाला वह देश है- भारत।
-
By
Admin
Published - 11 May 2026 191 views
लखनऊ
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की संस्कृति बोध परियोजना के क्षेत्रीय अभियान प्रमुख विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश राजेंद्र देव त्रिपाठी ने बताया कि
भारत गौरवशाली राष्ट्र है। यह वह राष्ट्र है। जहाँ भूमि को माता माना गया है। अथर्ववेद कहता है "माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः" मातृभूमि की अवधारणा भारतीय है। जो यूरोपिय देशो में नहीं है। मात् भूमि के लिए भारतीयों जैसो आत्मीय भाव उनमें नहीं है।
पुराणों में अपने भारतवर्ष के लिए आर्यावर्त भरतखण्ड तथा अजनाभवर्ष के नाम से वर्णित है। भारतवर्ष की महिमा असीम है। मुकुट हिमालय है। यहाँ गंगा, यमुना, सरस्वती, गोदावरी, नर्मदा, सिन्धु जैसी नदियाँ प्रवाहित होती हैं। भारतवर्ष प्रकृतिक सम्पदा से परिपूर्ण है। प्राकृतिक विविधताओं से परिपूर्ण भारत राष्ट्र विविधता में एकता का आदर्श है।
विश्व में भारतवर्ष ही एक ऐसा देश है, जहाँ छः ऋतुएं होती हैं। भगवान इन्द्र के एक प्रश्न पर आचार्य बृहस्पति ने कहा कि देवराज ! धरती पर एक ऐसा देश है, जो सुरम्यता में स्वर्ग के समान है, स्वर्ग की शोभा को मात कर देने वाला वह देश है- भारत।
भारतवर्ष ईश्वरीय अवतारों की क्रीड़ा स्थली, महापुरुषों की भूमि है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और योगेश्वर श्रीकृष्ण की लीला स्थली भारतभूमि ही है। बुद्ध, महावीर, दयानन्द सरस्वती, शंकराचार्य, विवेकानद, महात्मा गांधी यहीं पैदा हुए। शिवाजी, राणा, बप्पा रावल, लाचित बड़फूकन और वीर कट्टेबोम्मन, भगत सिंह, चन्द्र शेखर आजाद, लक्ष्मीबाई की धरती यही है। कबीर, सूर, तुलसी, रविदास, तरुवल्लुवर ने कवित्व की कीर्ति यहीं पायी। वेद यहीं रचे गये। रामायण और महाभारत महाकाव्यों की सृष्टि भूमि यही है। पाणिनि और भरतमुनि ने विश्व को व्याकरण और नाट्यशास्त्र देकर भारत का गौरव बढ़ाया है। दर्शन, साहित्य, गणित, आयुर्वेद, विज्ञान और कला भारत की कोख से जन्मी है। ऐसे अपने राष्ट्र भारत वर्ष पर किस भारतीय को गर्व नहीं होगा, तथा भारतीय संस्कृति की अस्मिता पर किसे गौरव की अनुभूति नहीं होगी।
सम्बंधित खबरें
-
उन्नाव हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी निकलेगी यात्रालड्डू गोपाल की पालकी के साथ 51 झांकियां रहेंगी आ
-
उन्नावसदर विधान सभा के ग्राम राजेपुर केग्राम प्रधान राजू अवस्थी केकार्यालय मेंसदर विधायक ने फीता काट
-
उन्नावउन्नाव बार के नव निर्वाचित अध्यक्ष रतीन्द्र प्रताप सिंह ने अपने आवास पर वार्ता के दौरान अपने स
-
उन्नाव अखिल भारतीय लोधी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष,उच्च न्यायालय के अधिवक्ता पूर्व में पुरवा विधा
-
उन्नाव जिले के जनप्रिय सदर विधायक पंकज गुप्ता के जन्म दिन से एक दिन पहले आज शहर के पार्क व्यू प
-
UPCA के पदाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस उन्नाव। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़ी